छत्तीसगढ़: दो बाइक के बीच हुई टक्कर, युवक की हालत गंभीर

सड़क हादसा

Update: 2021-03-17 17:32 GMT

छत्तीसगढ़/कोरबा। पाली से बिलासपुर मार्ग पर दमिया के निकट मुख्य मार्ग पर बुधवार को दो बाइक आपस में टकरा गई। इसमें चार घायल हो गए,जिन्हें सीएचसी पाली में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार रमेश सरोटिया 24 वर्ष और उनके साथ दो महिला दादर लाफा से बाइक क्रमांक cg10 as 2761 में बगदेवा जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही बाइक क्रमांक cg12 az 5778 से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें ये तीनों सहित अन्य बाइक सवार चालक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने डायल 112 एवं संजीवनी 108 को कॉल कर तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई। बाइक चालक रमेश सरोटिया की गम्भीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पाली पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

Tags:    

Similar News