छत्तीसगढ़: स्कार्पियो और बोलेरो वाहन के बीच टक्कर...5 लोगों की हालत गंभीर

सड़क हादसा

Update: 2021-01-17 11:57 GMT

छत्तीसगढ़/जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत केशलूर के समीप खंडा मुंडिया पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह स्कार्पियो और बोलेरो वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप घायल बताए जा रहे हैं। वहीं 2 लोगों को मामूली चोट आई है। मिली जानकारी के मुताबिक स्कार्पियों वाहन सवार जगदलपुर निवासी है। वहीं बोलेरो वाहन सवार दुर्ग निवासी है। वाहन में 12 लोग सवार होकर तीरथगढ़ की ओर जा रहे थे। वहीं स्कार्पियो वाहन जगदलपुर की ओर आ रही थी। खंडा मुंडिया पेट्रोल पंप के पास बोलेरो वाहन के चालक ने ओवरटेक करने की वजह से अनियंत्रित बोलेरो वाहन, स्कार्पियो से जा टकराई। डायल 112 से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया है।

Tags:    

Similar News