छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने दो कर्मचारियों को किया बर्खास्त, आदेश जारी

BREAKING NEWS

Update: 2021-03-19 14:36 GMT

छत्तीसगढ। कार्य से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण कांकेर कलेक्टर चन्दन कुमार ने भू-अभिलेख शाखा के दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ चैनमेन देवेन्द्र वट्टी और बसंत मारगिया शासकीय सेवा से स्वेच्छापूर्वक लगातार अनुपस्थित थे। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा विभागीय जांच स्थापित कर उन्हें सुनवाई का अवसर दिया गया। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित पाये जाने पर कलेक्टर चन्दन कुमार ने दोनों कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश दिये हैं।

Tags:    

Similar News

-->