छत्तीसगढ़: प्रदेश में बढ़ी ठंड, आज भी पारा गिरने के आसार

Update: 2021-11-07 03:32 GMT

DEMO PIC

रायपुर। दिवाली के बाद प्रदेश में शुष्क हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। शनिवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में इस बार काफी अच्छी ठंड पड़ने के संकेत है।

आज भी प्रदेश के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। अब ठंड की दस्तक शुरू होते ही राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों का स्टाल भी सजने लगा है। इसके साथ ही कपड़ा संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई-नई रेंज आ गई है। इसके साथ ही गर्म कपड़ों पर भी अब आफरों का दौर शुरू होने वाला है। कुछ संस्थानों में तो 20 फीसद छूट का आफर शुरू हो गया है।


Tags:    

Similar News