छत्तीसगढ़: व्यापारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी...फंदे पर लटकती मिली लाश

Update: 2020-10-25 11:55 GMT

छत्तीसगढ़/कोरबा। बालको के परसाभाठा में रविवार को हार्डवेयर व्यवसायी ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों ने बालको पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बालको के परसाभाटा में रहने वाला हार्डवेयर व्यवसायी बीते कुछ दिनों से डिप्रेसन में चल रहा था। बीती रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने चला गया। जब सुबह उसकी पत्नी उठी तब उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसका पति घर मे फाँसी के फंदे पर झूलता नजर आया। घटना की जानकारी जैसे ही अन्य लोगों को हुई भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान परिवार के लोगों ने बालको पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजा गया।



Tags:    

Similar News

-->