DEMO PIC 

छत्तीसगढ़। महासमुंद जिले के बागबाहरा के वार्ड 7 में एक बस कंडक्टर को युवकों ने डंडे से मारकर चोट पहुंचाया है। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कर्रापारा निवासी दीपक ओगरे बस में कंडक्टरी करता है। सोमवार दोपहर एक बजे उसके बड़े भाई मनीष ओगरे को मोहल्ले का ताहिर हुसैन, इमरान हुसैन और छोटू पुरानी बात को लेकर गाली गलौज कर रहे थे। इसी दौरान प्रार्थी दीपक ओगरे बीच बचाव में आया। इसी समय युवकों ने अपने पास रखे डंडे से प्रार्थी के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे दीपक को चोट आई। दीपक ने मामले की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Tags: