छत्तीसगढ़: BSF जवान ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, एसपी ने की घटना की पुष्टि

BREAKING

Update: 2021-07-20 12:44 GMT
छत्तीसगढ़। कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित करकापाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीएसएफ के जवान ने कैम्प में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई है। जवान का नाम लक्ष्मण बताया जा रहा है, एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। घटना दोपहर करीब 1 बजे की है, जहां जवान लक्ष्मण ने अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज से कैम्प में अफरा तफरी मच गई थी। साथी जवानों और बीएसएफ के अधिकारियों ने जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद जवान को हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर किया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
Tags:    

Similar News