छत्तीसगढ़। सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र भेज्जी में दो सहायक आरक्षकों की हत्या कर दी गई है. दोनों जवानों की हत्या सीआरपीएफ कैम्प से 300 मीटर दूर हुई है. अज्ञात लोगों ने डंडे और चाकू से वारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि नक्सलियों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका भी जाहिर की जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान पुनेम हड़मा और धनीराम कश्यप के रूप में हुई है. जो कि भेज्जी थाने में सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ थे. एसपी के एल ध्रुव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. जिसके बाद मौके पर फोर्स रवाना कर दिया गया है.

Tags: