छत्तीसगढ़: जमीन फर्जीवाड़ा मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार

जमीन फर्जीवाड़ा के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है

Update: 2020-12-05 01:16 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़: जांजगीरः जमीन फर्जीवाड़ा के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस ने पूर्व भाजपा कोषाध्यक्ष को भी पहले गिरफ्तार किया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार साल 2018 में जमीन फर्जीवाड़े के मामले को लेकर पुलिस ने आज भाजपा नेता मिट्ठू लाल मोदी को गिरफ्तार किया है। मामले में पूर्व भाजपा कोषाध्यक्ष को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में बाराद्वार पुलिस ने कार्रवाई की है।
Tags:    

Similar News