छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और प्रदेश पदाधिकारियों की आज होगी बैठक

Update: 2021-04-16 04:16 GMT

रायपुर:- छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समन्वय समिति के सदस्यों, जिलाध्यक्षों, जिला संयोजक की बैठक लेंगी। इस दौरान कई अहम विषयों को लेकर चर्चा करेंगे। साथ ही कोरोना काल में दिए गए टॉस्क की भी समीक्षा होगी। यह बैठक शाम 5 बजे होगी।

बता दें कि डी पुरंदेश्वरी लगातार प्रदेश की राजनैतिक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं समय समय पर उनका दौरा रहता है, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण इस बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगी।
Tags:    

Similar News