छत्तीसगढ़: गांजा तस्करी करते पति-पत्नी गिरफ्तार...नाकेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

बड़ी कार्रवाई

Update: 2021-01-28 16:20 GMT

छत्तीसगढ़। महासमुन्द जिले में एक्टिव वाहन में गांजा तस्करी करने वाले दंपति को बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गांजा के परिवहन एवं बिक्री के संबंध में कार्यवाही करने निर्देशित किया है। इसी कड़ी में थाना बागबाहरा को गुरूवार को मुखबिर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग की दोपहिया वाहन में दो लोग ओडिसा से महासमुन्द की ओर अवैध रूप से गांजा परिवहन करते आ रहे हैं। पुलिस ने पिथौरा चौक बागबाहरा पहुंच कर ओडिसा की ओर से एक सफेद रंग की दोपहिया वाहन को रोका। उसमे सवार पुरूष और महिला से पूछताछ की। युवक ने अपना नाम सुनिल निषाद उम्र 25 साल और महिला नम्रता निषाद उम्र 27 साल निवासी न्यू शांति नगर रायपुर बताया। इनके कब्जे से एक बैग में 11 किला अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत एक लाख 10 हजार जब्त किया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

Tags:    

Similar News

-->