छत्तीसगढ़: नशे की लत, तीन लोगों ने पी लिया कफ सिरप, एक कि मौत दो की हालत गंभीर

बड़ी खबर

Update: 2021-09-20 01:52 GMT

बिलासपुर: नशे के लिए खांसी का सिरप पीना बिल्हा के तीन लोगों पर भारी पड़ गया। सिरप पीने के बाद तीनों की हालत खराब होने लगी। सभी को असोटाल ले जाया गया लेकिन उनमें से एक कि मौत इलाज के दौरान हो गई। इससे पहले भी कफ सिरप पीने से कुछ दिन पहले ही 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

बताया जाता है कि शुक्रवार की रात चोलाराम नामक एक मेडिकल दुकान संचालक ने अपने ही गांव के दो अन्य युवक खगेश और किशन को एक कफ सिरप वे बारे में बताया जिससे बहुत नशा होता है। फिर तीनों ने एक-एक कफ सिरप पी ली और अपने अपने घर चले गए। थोड़ी दे बाद ही तीनों की तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद तीनों को बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया।
सिम्स में तीनों का इलाज चल ही रह था उसी दौरान शनिवार को खगेश की मौत इलाज के दौरान हो गयी। इसके अलावा किशन और चौलराम कि स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
इस मामले में जब पुलिस को सूचना मिली तो पूरे प्रशासन के होश गुम हो गए। स्वास्थ विभाग ने इस मामले में जांच करने और गलत पाए जाने पर दुकान और दवा कंपनी पर कार्रवाई करने की बात कही है वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News