ANI 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार रात हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। रायगढ़ एसपी संतोष सिंह ने बताया है कि ट्रक और पिक-अप वैन में टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन एकदम जमीन से ही चिपक गई। हादसे में वैन सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है।

Tags: