छत्तीसगढ़: सिविल लाइन इलाके में 50 हजार की लूट...बदमाशों ने शिक्षक दंपत्ति से लुटे पैसे
जांच में जुटी पुलिस
demo pic
छत्तीसगढ़। बिलासपुर के सिविल लाइंस इलाके में शिक्षक पति-पत्नी से हजारों का जेवहरात लूटकर बाईक सवार फरार हो गए। बाइक सवार शिक्षक दंपत्ति जेवर खरीदकर अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पहले शिक्षिका को बाइक से गिरा दिया और फिर बैग छिनकर फरार हो गये। बैग में करीब 52 हजार रुपये के जेवर थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चकरभाठा में पदस्थ शिक्षक अनिल मिश्रा अपनी पत्नी ज्योति मिश्रा सदर बाजार से जेवर खरीदकर शाम को बाइक से वापस लौट रहे थे। मंगला बस्ती स्थित तालाब के करीब दो बाइक सवार ने शिक्षक दंपत्ति का पीछा करते हुए पहुंचे और शिक्षिका ज्योति मिश्रा के हैंडबैंग को छिनने की कोशिश की। इसी दौरान जब ज्योति मिश्रा ने बैग नहीं दिया तो बदमाशों ने शिक्षिका को बाइक से गिरा दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।