छत्तीसगढ़: नगर पालिका निगम में 26 नए कर्मचारियों को मिली पोस्टिंग

जल्द जारी होंगे आदेश

Update: 2020-12-12 13:07 GMT

भिलाई। नगर पालिक निगम, भिलाई में 26 को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने तथा आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने इन्हें नियुक्ति पत्र स्वयं अपने हाथों से प्रदान किया था। इसके बाद पदस्थापना आदेश भी शीघ्र जारी कर दिया गया। अनुकंपा नियुक्ति के भर्ती हुए कर्मचारियों में सहायक ग्रेड 3, सहायक राजस्व निरीक्षक,स्वच्छता पर्यवेक्षक, वाहन चालक एवं भृत्य के पद पर भर्ती की गई है। जिनका उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने आयुक्त के अनुमोदन पश्चात पदस्थापना आदेश जारी किया है। उल्लेखनीय है कि शासकीय सेवा में रहते हुए मृत्यु हो जाने उपरांत इनके आश्रितों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। आवेदन उपरांत निगम प्रशासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति की कार्रवाई पूर्ण करते हुए नियुक्ति पश्चात पदस्थापना की गई है! भिलाई निगम को 26 नए कर्मचारियों के मिलने से अब विभागीय कार्य में और तेजी आएगी।



Tags:    

Similar News