छत्तीसगढ़: तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट, इस जिले में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

पढ़े पूरी खबर

Update: 2021-12-13 02:21 GMT
छत्तीसगढ़: तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट, इस जिले में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
  • whatsapp icon

रायपुरः छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बादल छटने के साथ ही मौसम खुलने लगा है और इससे ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के उत्तर में उत्तर से हवा आ रही है। जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में पूर्व से हवा आ रही है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

हालांकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है। राजनांदगांव में तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पेंड्रा न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस है।
Tags:    

Similar News