CG: कुएं में युवक की तैरती हुई लाश मिली, 3 दिन से था लापता

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-02-01 15:21 GMT

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में कुएं में युवक की तैरती हुई लाश मिली है। उसने 2 साल पहले ही लव मैरिज किया था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा था। इस बीच 3 दिन पहले युवक लापता हो गया। अब उसकी लाश मिली है। युवक के परिजनों ने उसको हत्या की आशंका जताई है। मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है।

कटाईनार निवासी मुकेश पांडे(25) 28 जनवरी को शाम से अचानक लापता हो गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। अगले दिन उसके परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत भी की थी। इस दौरान मंगलवार सुबह गजरा बस्ती में एक कुएं में उसका शव तैरता हुआ मिल गया।
आस-पास के लोग उस कुएं के पास गए थे। तब उन्होंने उसका शव देखा था। घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला गया। बाद में उस पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई थी।
परिजनों ने बताया कि मनीष की शादी गजरा बस्ती में रहने वाली युवती से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। लेकिन इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया था। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। कुछ दिन पहले जब दोनों एक साथ मूवी देखने गए थे। उस दौरान भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। उसके बाद मनीष ने अपनी पत्नी को उसके गजरा बस्ती स्थित मायके में भेज दिया था। परिजनों का कहना है कि जिस कुएं में मनीष का शव मिला। उसके कुछ दूर पर ही उसकी पत्नी का घर है। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।
Tags:    

Similar News

-->