CG NEWS: मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 16 मोबाइल 30 हजार की संपत्ति बरामद

छग

Update: 2025-07-02 17:24 GMT
Dhamtari. धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर धमतरी पुलिस ने बस स्टैंड स्थित मोबाइल शॉप में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई संपूर्ण 16 मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त कर लिया गया है, जिसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये आंकी गई है।

घटना का विवरण
प्रार्थी अमित कश्यप, संचालक ए.के. मोबाइल शॉप (स्वास्तिक भोजनालय के पास), ने 29 जून 2025 को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 जून की रात दुकान बंद करने के बाद अज्ञात चोरों ने टीना शेड तोड़कर 12 मोबाइल और अन्य सामग्री चोरी कर ली।

चोरी गए मोबाइलों में शामिल थे:
07 नग आईटेल कंपनी के कीपैड फोन
02 नग आईटेल एंड्रॉइड मोबाइल
01 पुराना एमआई मोबाइल
01 टेक्नो एंड्रॉइड मोबाइल
01 सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल

त्वरित पुलिस कार्यवाही
मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में हैं। सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देते हुए वंश बघेल और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

बरामद सामग्री
वंश बघेल से:
01 जियो कीपैड मोबाइल
01 सैमसंग मोबाइल
02 आईटेल एंड्रॉइड
01 ईयरबड्स
01 ब्लूटूथ स्पीकर

विधि से संघर्षरत बालक से
06 आईटेल कीपैड मोबाइल
01 टेक्नो एंड्रॉइड मोबाइल
01 रेडमी एंड्रॉइड मोबाइल
01 ईयरबड्स
01 ब्लूटूथ स्पीकर
बरामदगी अर्द्ध नागेश्वर मंदिर के पीछे कॉम्प्लेक्स से की गई।

कानूनी कार्रवाई
दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 159/25, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया। वंश बघेल को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया।

आरोपियों का विवरण
वंश बघेल, पिता उमेश बघेल, उम्र 18 वर्ष 7 माह, निवासी मकेश्वर वार्ड, धमतरी एक विधि से संघर्षरत बालक (नाम गोपनीय) इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश मरई, प्रआर गोपी चंद्राकर, आरक्षक संजय पति, रघुराज कर्ष और भूपेंद्र पदमशाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags:    

Similar News