CG NEWS : आज आसमान साफ रहेगा, ठंड कम

Update: 2025-01-21 03:11 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज न्यूनतम तापमान 15.21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24.68 सेल्सियस रहने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि, 23 जनवरी तक ठंड का प्रभाव बना रहेगा। इसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू होने से दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जबकि रात में ठंड का असर कम होने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़े  

उत्तर भारतके कई राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में ठंड कम हो गई है। सोमवार को दिन में यहां हल्की गर्मी का एहसास हुआ। IMD से जानकारी मिली है कि, आने वाले दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका प्रभाव उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिलने वाला है।

Tags:    

Similar News