CG NEWS: पति ने की थी पत्नी की हत्या, बंद कमरे में पड़ी थी सड़ी-गली लाश

छग

Update: 2024-08-21 16:14 GMT
Dantewada. दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में युवक ने धारदार हथियार से वारकर अपनी पत्नी को मार डाला। वारदात के बाद घर का दरवाजा बंदकर भाग गया। बताया जा रहा है कि पत्नी के करैक्टर पर शक था। किसी और लड़के से बातचीत करती है। इसीलिए उसकी हत्या कर दी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम मयंक उपाध्याय (26) है, जो गीदन का रहने वाला है। कुआकोंडा की रहने वाली युवती प्रभा बघेल (26) के साथ इसकी दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने लव मैरिज की। दोनों दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में एक किराए के मकान में रह रहे थे। शक की वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। 5 से 6 दिन पहले रात में दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

आवेश में आकर मयंक ने पत्नी प्रभा के सिर पर धारदार हथियार से वारकर दिया था। प्रभा की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद मयंक अपने घर का दरवाजा बाहर से बंद किया। ताला लगाया और वह फरार हो गया था। 2-3 दिन के बाद जब घर के अंदर से बदबू आने लगी तो इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद किया, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। पुलिस मयंक की खोजबीन में जुट गई थी। दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने SDOP राहुल उइके और साइबर सेल प्रभारी DSP आशीष नेताम के नेतृत्व में टीम बनाई। आरोपी मयंक को गरियाबंद से पकड़ा गया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि पत्नी का किसी और से अफेयर के को लेकर झगड़ा हुआ था। आवेश में आकर उसने हत्या कर दी। दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर खुलासा किया है। SP ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
Tags:    

Similar News

-->