CG: स्वच्छता बहनों को नपाध्यक्ष राशि ने दिखाई छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मोर बाई हाई-फाई

छग

Update: 2024-08-07 17:58 GMT
Mahasamund. महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने बुधवार को पालिका की करीब सवा सौ स्वच्छता बहनों को महिला सशक्तिकरण पर निर्मित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म "मोर बाई हाई-फाई" फ़िल्म शहर के बिठोबा टॉकीज में दिखाई। फ़िल्म को देखकर महिलाएं काफ़ी खुश नजर आई। फ़िल्म देखने के दौरान अचानक फ़िल्म में मुख्य नायक की भूमिका निभाने वाले कलाकार प्रकाश अवस्थी फ़िल्म देखने के लिए पहुंची पालिका नपाध्यक्ष राशि महिलांग और स्वच्छता बहनों से मिलने के लिए टॉकीज पहुंचे। स्वच्छता बहने फ़िल्म के मुख्य कलाकार प्रकाश अवस्थी को अपने बीच पाकर काफी खुश हुई। स्वच्छता बहनों ने श्री अवस्थी के साथ सेल्फी ली और उनसे बातचीत की। महिलाओं ने फ़िल्म में उनके किरदार की जमकर प्रशंसा की जिस पर अवस्थी ने सभी महिलाओं का
आभार व्यक्त किया।

उन्होंने नपाध्यक्ष महिलांग की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर निर्मित इस फ़िल्म को उन महिलाओं को दिखाने के लिए लेकर आईं है जो गरीब तपके की है जिनके पास काम के साथ परिवारिक जिम्मेदारी भी है। इसके लिए अवस्थी ने नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की प्रशंसा की और उन्हें फ़िल्म देखने के लिए टॉकीज लाने के लिए आभार जताया। अवस्थी ने सभी महिलाओं से कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर इस फ़िल्म का निर्माण किया गया है। फ़िल्म का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हिलांग ने उनका शॉल श्रीफल से स्वागत किया। बाद श्री अवस्थी से बातचीत की और उनके अभिनय की तारीफ की। इस दौरान उनके साथ माया पांडे, ईशा टंडन, सती चंद्राकर, लक्ष्मी सोनी रमा महानंद, देवकुमारी, कविता अंबिलकर, नथिला सोना, टिकेश्वरी, सोनम, आशा ठाकुर, निम्मी, हेमलता, प्रिया, पिंकी, दुलारी पटेल, द्रोपति, अध्यक्ष सहायक नीरज परोहा, युवा नेता अरिश अनवर, सघनजोत, प्रकाश साकरकर सहित अन्य मौजूद रहें।
Tags:    

Similar News

-->