Raigarh. रायगढ़। शहर में सक्रिय जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने 20 जुलाई 2025 की रात को बावलीकुंआ इलाके में जुए के फड़ पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को ताशपत्ते से जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा और मौके से 5,540 रुपये नकद, ताश की 52 पत्तियां और एक चटाई जब्त की। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतरारोड़ क्षेत्र स्थित सार्वजनिक स्थान पर छापेमारी की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई:
तरुण उर्फ बिल्ला यादव पिता स्व. दीना यादव (28 वर्ष), निवासी बावलीकुंआ
जगन्नाथ उर्फ काटू जायसवाल पिता स्व. समयलाल जायसवाल (39 वर्ष), निवासी बावलीकुंआ
निर्मल उर्फ नानकन देवांगन पिता राजेश देवांगन (25 वर्ष), निवासी बावलीकुंआ
बंटी चौधरी पिता समीर चौधरी (28 वर्ष), निवासी शिव शितला मंदिर के पास, धांगरडीपा
चारों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। इस रेड में सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर, जयलाल जायसवाल, प्रधान आरक्षक धीरसाय तिर्की, आरक्षक जगन्नाथ साहू, गोविंद पटेल, रक्षित केंद्र से कृष्णचंद टंडन और बलवंत चंद्रा की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता से एक बार फिर रात्रिकालीन गश्त और मुखबिर तंत्र की मजबूती सिद्ध हुई है।