CG: तेज रफ्तार वाहन ने पिता को कुचला, दर्दनाक मौत

छग

Update: 2025-06-06 15:45 GMT
Korba. कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा गांव में एक सड़क हादसा हुआ। पाली थाना क्षेत्र के बरहामुड़ा निवासी 49 वर्षीय मनमोहन सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मनमोहन सिंह अपने बेटे को कटघोरा बस स्टैंड से लेने बाइक से जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


राहगीरों ने हादसे की सूचना कटघोरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई। मनमोहन सिंह खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका बेटा बस स्टैंड पर पिता का इंतजार करता रहा। जब उसे फोन पर हादसे की जानकारी मिली, तो वह सदमे में आ गया और बेहोश हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। साथ ही घटना की जांच जारी है।
Tags:    

Similar News