CG CRIME: बेटे ने पिता पर लोहे की रॉड से किया हमला, हालत गंभीर

छग

Update: 2025-12-02 13:19 GMT
Bilaspur. बिलासपुर। दयालबंद क्षेत्र में बीती रात पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पिता के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार रात करीब 10:45 बजे की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह दयालबंद, गुजराती दुकान के पास निवास करता है और बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर का काम करता है। रोजाना की तरह खाना खाकर वह रात को घर की बालकनी में खड़ा था। उसी समय उसका बड़ा बेटा हर्ष नरसिंग बाहर घूमकर घर लौटा।

पीड़ित ने बेटे को बताया कि 5 दिसंबर 2025 को उन्हें भिलाई में रिश्तेदारी में होने वाले सगाई कार्यक्रम में जाना है। इस पर हर्ष नाराज हो गया और उसने पिता से जाने से साफ मना कर दिया। यहीं से विवाद शुरू हो गया। पीड़ित के अनुसार हर्ष अचानक उग्र हो गया और मां-बहन से संबंधित अशोभनीय गालियां देने लगा, जिससे पिता को गहरा ठेस पहुंची। जब उन्होंने बेटे को गाली देने से रोका तो वह और अधिक उत्तेजित हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हर्ष ने घर में रखी एक लोहे की रॉड उठाई और पिता के सिर पर दे मारी।

वार इतना तेज था कि पीड़ित के सिर पर गंभीर चोट लग गई। पीड़ित ने बताया कि यह पूरी घटना उसके छोटे बेटे उत्कर्ष नरसिंग ने भी देखी और उसने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक हमला हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित सीधे पुलिस थाने पहुंचा और बेटे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने कहा कि बेटे ने न केवल मां-बहन की गालियां दीं बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। घायल पिता ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना घरेलू विवाद का नतीजा है, लेकिन लोहे की रॉड से हमला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News