CG: महिला समूह से की लाखों की ठगी, शातिर ठगबाज गिरफ्तार

छग

Update: 2024-06-16 17:13 GMT
Gariaband. गरियाबंद। गरियाबंद में एक बैंक कर्मचारी ने महिला स्व सहायता समूह के खातों से 3 लाख 74 हजार रुपए उड़ा लिए। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी कैशियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कैशियर ने 3,73,900 रुपए का फर्जीवाड़ा किया था। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन बिहान में आदर्श महिला समूह संगठन में अध्यक्ष के पद पर पदस्थ है। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करने वाले कैशियर नवीन बरिहा ने फर्जीवाड़ा किया है। महिला ने बताया कि आरोपी ने 4 स्व सहायता समूह के लोन के किस्त की रकम को जमा नहीं किया और कुल 3,73,900 रुपए खुद रख लिए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज करके कार्रवाई शुरू की। कैशियर नवीन बरिहा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।
Tags:    

Similar News

-->