CG BREAKING: सेप्टिक टैंक में मिली युवक की सड़ी-गली लाश

छग

Update: 2024-06-15 18:32 GMT
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र के ग्राम खुरसुल में बांधा के पास सेप्टिक टैंक में एक युवक की लाश मिली है। लाश को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह दो से तीन दिन पुरानी है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची नगपुरा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम खुरसुल के एक सूने घर की सेप्टिक टैंक में युवक की लाश मिली है।
यह मकान भिलाई निवासी केदार कुमार पात्रो का बताया जा रहा है। ग्राम खुरसुल में उसका ढाई एकड़ का खेत है और वहां पर स्टोर रूम के लिए दो मंजिला मकान बनाया गया है। जिसके
सेप्टिक टैंक में युवक की लाश
मिली है। मृतक की उम्र करीब 30 साल के आसपास होने का अनुमान लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भिजवा दिया है। वहीं, उसकी शिनाख्ती के लिए प्रयास किया जा रहा है।

दुर्ग में मिली दो लाशें
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पति ने फावड़े से काट कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र के खोपली गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक ये वारदात शुक्रवार शाम की है। पति का नाम हेंगल और पत्नी का दशोदा बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पाटन SDOP आशीष बंछोर ने बताया कि हेंगल, दशोदा के साथ शाम 6 बजे के करीब खेत गया था, जिसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे। जब घर के लोग उन्हें खोजते-खोजते खेत पहुंचे तो देखा स्टोर रूम का दरवाजा अंदर से बंद था।
उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा के मुताबिक उन्हें रात 10 बजे सूचना मिली तो वो अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं खुला। इसके बाद दीवार में छेनी हथौड़ी के सहारे होल किया गया। होल से देखा गया तो हेंगल फंदे पर लटका था। जमीन पर दशोदा खून से लथपथ पड़ी थी। उतई थाना प्रभारी ने बताया कि हेंगल ने स्टोर रूम में रखे फावड़े से दशोदा पर हमला किया। उसने गले और सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद खुद भी छत में लगी लकड़ी के सहारे फंदा बनाकर झूल गया। TI का कहना है कि हेंगल के बेटों और दोस्तों से पूछताछ करेगी कि आखिर पति पत्नी के बीच कैसे संबंध थे। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
Tags:    

Similar News