CG BREAKING: लाखों की इनामी महिला नाक्सली ढेर

छग

Update: 2024-07-18 18:25 GMT
Dantewada. दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में संयुक्त सुरक्षा बलों को नक्सली मुठभेड़ में गुरुवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस जवानों ने महिला नक्सली लीडर को मार गिराया। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि दंतेवाड़ा और सुकमा के सीमावर्ती इलाके में बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी थी। इनमें नक्सली कमांडर वेल्ला, जगदीश और दिनेश प्रमुख रूप से शामिल थे। इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों को रवाना किया गया। इनमें जिला आरक्षी बल, बस्तर फाइटर, एसटीएफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अंतर्गत कोबरा, 111 वाहिनी 230 वीं वाहिनी 231वीं
वाहिनी
और 195 वीं वाहिनी की यंग प्लाटून को रवाना किया गया।


पुलिस द्वारा लगातार तलाशी अभियान चलाया गया। किरंदुल थाना अंतर्गत पुरंगल और इरालगुड़ेम के जंगलों के मध्य नक्सलियों द्वारा एंबुश लगाकर पुलिस पर गोलीबारी की गई। इसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाला। पुलिस के जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। घटनास्थल की तलाशी ली गई। जिसमें एक महिला नक्सली लीडर का शव बरामद किया गया। मृतक महिला की पहचान की जा रही है। घटनास्थल में खून की मात्रा के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि बड़ी संख्या में नक्सलियों को नुकसान पहुंचा। पुलिस दल के वापस होने के उपरांत घटना की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।
Tags:    

Similar News

-->