CG BREAKING: ज्वेलरी शॉप से लाखों की डकैती, 2 डकैत बिहार से गिरफ्तार

छग

Update: 2024-10-09 15:34 GMT
Balrampur. बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में फरार 2 आरोपियों को औरंगाबाद, बिहार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 70 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, एक नग देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इससे पहले पुलिस एक महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने बताया कि 11 सितंबर को ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े हथियारबंद लूटरों ने बंदूक की नोक पर 2 करोड़ 92 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था।


पुलिस ने 5 अलग-अलग राज्यों दिल्ली, झारखंड, बिहार और पंजाब से 6 आरोपियों को पकड़े गए थे। इस आरोपियों से 2 करोड़ 40 लाख का जेवरात जब्त किया गया था। मुख्य आरोपी सोनू उर्फ आनंद सोनी डकैती के माल को खपाने के लिए गिरोह में अपनी गर्लफ्रेंड अंजनी एक्का को भी रखा था। पुलिस ने युवती के पास से गले हुए सोने के जेवर को जब्त किया था और उसके बैंक अकाउंट को सीज किया था, जिसमें 5 लाख 80 हजार रुपए हैं। डकैती में पकड़े गए आरोपियों के नाम मोनू सोनी उर्फ बुकि, सोनू सोनी उर्फ आनंद सोनी, राहुल मेहता, विक्की सिंह, अरविंद सोनी और अंजनी एक्का हैं। वहीं अब बिहार से फरार आरोपी राधेश्याम पासवान बिहार, रोहित सिंह बिहार को गिरफ्तार किया गया है।
Tags:    

Similar News

-->