CG BREAKING: सूर्या माल स्थित स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 7 संचालिकाएं गिरफ्तार

छग

Update: 2025-08-20 15:27 GMT
Durg. दुर्ग। भिलाई के सूर्या माल क्षेत्र में संचालित अवैध स्पा एवं ब्यूटी सेंटरों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी स्मृति नगर भिलाई गुरविन्दर सिंह संधू के नेतृत्व में मंगलवार को देर शाम स्पा और ब्यूटी सेलून पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 7 महिला संचालिकाओं को गिरफ्तार किया गया और उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।

पहले भी दी गई थी चेतावनी
जानकारी के अनुसार, सूर्या माल स्थित कई स्पा और ब्यूटी सेंटरों पर पूर्व में भी पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी। उस समय संचालिकाओं को शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार के अवैध कार्य में संलिप्त न रहने की हिदायत दी गई थी। साथ ही मंगलवार को छुट्टी का दिन होने से सभी सेंटर बंद रखने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके संचालिकाओं ने नियमों की अनदेखी करते हुए सेंटरों का संचालन जारी रखा।

किन स्पा सेंटरों पर हुई कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान निम्न स्पा सेंटर संचालिकाओं को गिरफ्तार किया गया।
न्यू एलोरा स्पा एण्ड ब्यूटी सेलून – संचालिका झरना मंडल
रॉयल रिलेक्सिंग स्पा – संचालिका श्रीमती बी. मोला उर्फ रोशनी
द फाइनिंग स्पा – संचालिका प्रिया श्याम
द राइनिंग स्पा – संचालिका कनिष्का बिझाडे
स्पा सेलून एण्ड ब्यूटी – संचालिका कृतिमा देशलहरे
स्पा एण्ड ब्यूटी सेलून – संचालिका श्रीमती संजू सिंह
स्पा एण्ड ब्यूटी सेलून – संचालिका दिशा बंजारे
ये सभी सेंटर मंगलवार को संचालित पाए गए जबकि शासन के नियमों के अनुसार इस दिन इन्हें बंद रखना अनिवार्य था।

पुलिस और संचालिकाओं के बीच हुआ विवाद
चेकिंग के दौरान पुलिस स्टाफ और गवाहों के सामने संचालिकाओं ने विवाद और बहसबाजी भी की। बताया जाता है कि उनकी हरकतों से मौके पर मौजूद लोगों के बीच माहौल बिगड़ने लगा। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी संचालिकाओं को हिरासत में लिया और सुपेला थाने में प्रकरण दर्ज किया।

दर्ज प्रकरण और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में इस्तगास क्रमांक 226/542 धारा 170/126, 135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसके बाद सभी संचालिकाओं को अनुविभागीय दंडाधिकारी छावनी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों में चर्चा
इस कार्रवाई से सूर्या माल और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन स्पा और ब्यूटी सेंटरों में लंबे समय से नियमों की अनदेखी की जा रही थी। मंगलवार को हुई पुलिस कार्रवाई के बाद अब ऐसे सेंटरों पर निगरानी और कड़ी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शासन के नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद यदि सेंटर संचालक नियम तोड़ते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News