CG BREAKING: 2 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

छग

Update: 2023-04-18 14:56 GMT
कांकेर। कांकेर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां 2 लाख रुपए के एक नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सर्चिंग के दौरान नक्सली को गिरफ्तार किया है। मामला गट्टा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि आज ही एक बड़ा नक्सली हमला हुआ है। विधायक मंडावी गंगालुर से लौट रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उनकी गाड़ियों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। राहत की बात ये है कि नक्सलियों के इस हमले में विधायक सहित सभी लोग सुरक्षित है और वापस लौट आए हैं। इधर विधायक के काफिल पर हमला होने के बाद इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है।
Tags:    

Similar News

-->