CG BREAKING: नंदिनी थाना प्रभारी भानु प्रताप साव सस्पेंड

छग

Update: 2026-04-04 16:50 GMT
Bhilai. भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप साव को सस्पेंड कर दिया है। कार्रवाई का कारण उनके द्वारा NDPS एक्ट, आबकारी, जुआ और सट्टा जैसी संवेदनशील मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं करना और कार्य के प्रति उदासीनता बरतना बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, निरीक्षक भानु प्रताप साव के कार्यकाल में थाना क्षेत्र में कई शिकायतें दर्ज होने के बावजूद नार्मल कार्रवाई नहीं की गई। खासकर नशा, जुआ और सट्टा जैसी घटनाओं के मामले में समय पर कार्रवाई न करने के आरोप सामने आए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा जिम्मेदारी से काम न करना सहन नहीं किया जाएगा।


सस्पेंड किए गए अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच में यह देखा जाएगा कि उनके खिलाफ आरोप सही हैं या नहीं। इस कार्रवाई से जिले में अन्य पुलिसकर्मियों के बीच जिम्मेदारी और सतर्कता बनाए रखने का संदेश गया है। पुलिस विभाग ने जनता से अपील की है कि यदि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधि की जानकारी हो तो उसे पुलिस को सूचित किया जाए। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्तर पर उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News