CG BREAKING: 83 पटवारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, देखें आदेश की कॉपी

छग

Update: 2026-02-21 15:45 GMT
Ambikapur. अंबिकापुर। जिले में प्रशासन ने बड़े पैमाने पर पटवारियों का तबादला करते हुए लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे 83 पटवारियों को नए स्थानों पर पदस्थ किया है। कलेक्टर अजित वसंत ने आदेश जारी कर शहर क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत पटवारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया। इस बड़े तबादले का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना और राजस्व कार्यों में पारदर्शिता लाना बताया गया है। अधिकारियों के अनुसार, कई पटवारी वर्षों से शहरी इलाकों में स्थिर थे, जिससे भूमि रिकॉर्ड,
नामांतरण
और सीमांकन जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे थे।


जिला प्रशासन ने व्यापक समीक्षा के बाद यह फैसला लिया है। नए स्थानों पर पदस्थापना से राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को सीधे लाभ मिलेगा। इस प्रक्रिया के तहत पटवारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। प्रशासन का मानना है कि यह कदम भूमि रिकॉर्ड की शुद्धता, कार्य में पारदर्शिता और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देगा। साथ ही, आम लोगों को अब अपने क्षेत्र में पटवारी से सरल और त्वरित सेवा मिल सकेगी। जिले में इस तबादले से पहले भी पटवारियों की लंबित जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली में सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया था। प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी राजस्व विभाग में नियमित समीक्षा और आवश्यकतानुसार पदस्थापना की जाएगी, ताकि कार्यों में व्यवधान न आए।
Tags:    

Similar News