CG BREAKING: शादीशुदा महिलाओं को प्रेमी से हुआ Ishq वाला Love, पुलिस पकड़कर वापस लाई

छग

Update: 2024-07-15 15:36 GMT
Kondagaon. कोंडागांव। पिछले दिनों देश में सीमा हैदर का मामला काफी चर्चित हुआ था। सीमा पाकिस्तान ने अपने बच्चों के साथ प्रेमी से मिलने भारत के नोएडा पहुंची और यहां उससे शादी कर ली। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में भी आया है। दो सगी बहने ससुराल छोड़कर मध्य प्रदेश चली गईं और अपने-अपने प्रेमियों से शादी कर ली। दोनों महिलाएं अपने साथ अपने चारों बच्चों को भी साथ ले गईं। केशकाल थाना पुलिस ने दोनों बहनों को तलाश किया तो मामला सामने आया।

ठाकुरपारा आड़ेंगा में कालेंद्री पटेल अपने दो बच्चों पल्लवी पटेल (6), प्रमोद पटेल (3) और पति राकेश पटेल के साथ रहती थी। वहीं कुछ दूरी पर उसकी बहन बुधयारिन पटेल (28) का ससुराल है। बुधियारिन के पति दिनेश पटेल की मौत हो चुकी है। उसके भी दो बच्चे कुणाल पटेल (5) और काव्या पटेल हैं। बुधियारिन के ससुर नरसिंह पटेल और कालेंद्र के पति राकेश पटेल ने 26 जून को FIR दर्ज कराई। इसमें बताया कि, दोनों महिलाएं अपने मायके नवागांव बेलर (नगरी) जाने की बात कहकर निकली थीं। इसके बाद वे मायके नहीं पहुंची और उनके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हैं।

पुलिस ने इसके बाद दोनों महिलाओं की तलाश शुरू की। साइबर सेल की मदद से उनके मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया तो वह मध्य प्रदेश की मिली। पुलिस ने ट्रेस करते हुए दोनों महिलाओं को बच्चों समेत शाजापुर से सीताराम पुरबिया (27) और सिहोर के श्यामपुर से भैरूसिंह गालवी (28) के पास से बरामद किया दोनों बहनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, उनके मोबाइल से रॉन्ग नंबर पर कॉल लग गया था। इसके बाद उनकी बातचीत शुरू हो गई। दोनों बहनें अलग-अलग युवकों से करीब एक माह तक बात करती रहीं। इस दौरान उनमें प्यार हो गया। इसके बाद वे भाग कर उनके पास चली गईं। इसके बाद शादी कर ली। थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि महिलाओं की तलाश कर थाना केशकाल में लाकर पूछताछ की गई। दोनों महिलाओं ने बताया कि उन्होंने अपने मर्जी से शादी की है और मध्य प्रदेश में रह रही हैं।
Tags:    

Similar News

-->