CG BREAKING: दुर्गा विसर्जन में हुआ बड़ा हादसा, 7 लोग करंट में झुलसे

छग

Update: 2024-10-12 16:30 GMT
Balod. बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार को देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन जुलूस के दौरान बिजली के तार की चपेट में आकर करंट लगने से तीन महिलाओं समेत सात लोग झुलस गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना आज शाम संजारी पुलिस चौकी क्षेत्र के कंवर गांव में हुई, जब देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के लिए जुलूस निकाला जा रहा था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जुलूस के दौरान एक व्यक्ति धार्मिक ध्वज फहराते हुए डंडे को पकड़कर नाच रहा था तभी डंडा बिजली के तार के संपर्क में आ गया।

जिसके बाद तार टूटकर लोगों पर गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि ध्वज का डंडा पकड़ने वाले व्यक्ति की पहचान परमेश्वर पटेल के रूप में हुई है। इस घटना में तीन महिलाओं और एक किशोर समेत सात लोग झुलसगए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस की मदद से घायलों को पड़ोसी धमतरी जिले के जिला अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम कंवर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। बिजली का तार टूटकर गिरने से महिला, बच्चों समेत 7 से अधिक लोग चपेट में आ गए। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। संजारी चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लता तिवारी ने बताया कि, कंवर गांव में धूमधाम से दुर्गा विसर्जन का कार्यक्रम था। कुछ लोगों में देगी सवार थी, जो पारंपरिक डांग होते हैं, वो बिजली के तार से टकरा गए। जिसके बाद से तार टूटकर गिर गया।

डांग पकड़ने वाला परमेश्वर पटेल बुरी तरह घायल हो गया। उसके आसपास खड़े लोग भी करंट के चपेट में आ गए। आनन-फानन में राहत बचाव शुरू हुआ। उसके बाद से सभी को 108 से धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल लोगों में एक 14 साल का बच्चा और 3 महिला हैं। जनपद सदस्य डिकेश्वरी बंधु ने बताया कि, गांव में हर्ष और उल्लास के साथ विसर्जन किया जा रहा है। इसी दौरान अचानक देवी देवता जो संगीत की धुन में नृत्य कर रहे थे, उनके ऊपर तार टूट कर गिर गया। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, जिस व्यक्ति के ऊपर बिजली का तार सीधे गिरा है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आईसीयू में उसे एडमिट किया गया है। बाकी लोगों की स्थिति अब सामान्य होने लगी है।
Tags:    

Similar News

-->