सरगुजा । अंबिकापुर के गंगापुर शराब दुकान के समीप शराबियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है. पुलिस ने राइफल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने विकास यादव नामक युवक को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने चार राउंड फायर किया है. फायरिंग का कारण अभी अज्ञात है. पूरा मामला गांधीनगर थाने का है. मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित सीएसपी मौजूद है. मामले की जांच में पुलिस जुटी है.


Tags: