CG: असिस्टेंट कमांडेंट को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

छग

Update: 2024-08-14 17:35 GMT
Kondagaon. कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पदस्थ असिस्टेंट कमांडर आनंद सिंह रावत को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। सराहनीय सेवाओं के लिए 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस पर उनका सम्मान किया जाएगा। मूलत: उत्तराखंड के निवासी आनंद सिंह रावत साल 2022 से बोरगांव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पदस्थ हैं। आनंद सिंह रावत ने 1985 में पुलिस सेवा ज्वॉइन की। आनंद सिंह रावत पदस्थापना के बाद से अविभाजित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न इकाइयों में अलग-अलग भूमिका में अपनी सेवा दे रहे हैं। इसके पहले 2007 में भी भारत सरकार ने उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत किया था। आनंद सिंह रावत ने कहा कि सभी को अपनी सेवा निष्ठा और ईमानदारी से करनी चाहिए। सभी में देश प्रेम का जज्बा होना चाहिए। इस सम्मान से मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है।
Tags:    

Similar News

-->