CG: 52 परियों पर हाथ फेरने वाले 5 जुआरी गिरफ्तार

छग

Update: 2024-10-05 14:34 GMT
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ-सट्टा पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।इसीक्रम में बलौदा पुलिस ने 5 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा है।बलौदा पुलिस द्वारा जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पहरिया में कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है। सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।


मौके पर आरोपी (01) सहेश राम चैहान उम्र 34 वर्ष ग्राम पहरिया (02) लखनलाल माथुर उम्र 34 वर्ष ग्राम पहरिया (03) भुनेश्वर कुमार बरेठ उम्र 24 वर्ष ग्राम पहरिया (04) सुनील पटेल उम्र 26 वर्ष ग्राम पहरिया (05) निलेश केवंट उम्र 26 वर्ष ग्राम परसदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा को काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडा गया। जिनके कब्जे से 7580/ रूपये नगदी, 52 पत्ती तास बरामद किया। आरोपियों का कृत्य धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, प्र.आर. मुकेश यादव, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. श्याम राठौर, हेमंत साहू, महेश राज का सराहनीय योगदान रहा।
Tags:    

Similar News

-->