धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी से ज्वेलरी शॉप में चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्राहक के भेष में आए तीन शातिरों ने ज्वेलर की आंखों में धूल झोंकते हुए 2 लाख से ज्यादा का सोने का चेन पार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।
यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां मकई चौक स्थित शनि मंदिर के पास आमंत्रण ज्वेलर्स है। दुकान में दो महिला सहित तीन लोग ग्राहक बनकर पहुंचे और बड़े शौक से सोने चांदी के आभूषण देखने लगे। इसी दौरान मौका पाकर उन्होंने 17 ग्राम सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए।
चोरी हुए सोने की चेन की कीमत 2 लाख 22 हजार रुपए बताई जा रही है। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीनों आरोपी ग्राहक बनकर आभूषण देखते और फिर चोरी करते हुए साफ तौर पर नजर आ रहे हैं।
Tags: