मवेशी तस्करी, पिकअप में भरकर ले जाते 3 युवक गिरफ्तार

छग

Update: 2023-08-22 02:49 GMT

बालोद। रनचिरई पुलिस नई मवेशी तस्करी कर रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक़ मुखबीर सूचना पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर अण्डा जामगांव रोड में राहूद नहर पुल के पास बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 जेड 2393 में 10 नग मवेशी गाय, बछिया, बछवा को ठूस ठूस कर  क्रूरतापूर्वक भरकर तस्करी कर रह युवकों को गिरफ्तार किया गया. 

गिरफ्तार आरोपी -

01. हिमेश विश्वकर्मा पिता भुवन लाल विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, ग्राम खरथुली, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ0ग0)

02. भगवान सिंह साहू उर्फ दुर्गेश साहू पिता स्व0 द्वारिका साहू, उम्र 23 वर्ष, ग्राम खरथुली, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ0ग0)

03. मनोज कुमार साहू पिता संतराम साहू, उम्र 40 वर्ष, साकिन बटरेल, थाना जामगांव (आर), जिला दुर्ग (छ0ग0)

 

Tags:    

Similar News