कैटरिंग कर्मचारी की हत्या, एक हिरासत में

CG NEWS

Update: 2023-03-03 09:56 GMT

कोरबा। जिले में एक युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। वो अपने साथियों के साथ पैसे लेने गया था। मगर दूसरे पक्ष ने पहले उससे विवाद किया। फिर उस पर हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामला रजगामार्ग चौकी क्षेत्र का है।

एसईसीएल कॉलोनी निवासी शैलेंद्र दीप(35) कैटरिंग का काम करता था। शैलेंद्र ने अपने साथी फारूक के साथ मिलकर कुछ महीने पहले भुलसीडीह के फार्म हाउस में रहने वाले बालेश्वर चौबे से कबाड़ बस खरीदने की डील की थी। इसके लिए उन्होंने एक लाख रुपए एडवांस दे दिए थे। मगर 2 महीने पहले बागेश्वर की हत्या कर दी गई। बागेश्वर को उसके दूसरे बेट राजेश ने मार दिया था।

इसके बाद बागेश्वर के तीसरे बेटे पुष्पेंद्र चौबे ने उस कबाड़ बसों को किसी और को बेच दिया था। इधर, इस बात की जानकारी जब शैलेंद्र और फारूक को लगी, तब से वे पुष्पेंद्र से पैसों की डिमांड कर रहे थे। दोनों मिलकर कई बार पुष्पेंद् से पैसे मांग चुके थे। इसके बावजूद पुष्पेंद्र पैसे नहीं लौटा रहा था। इस बीच गुरुवार रात को शैलेंद्र, फारूक और दो साथियों के साथ मिलकर फिर सै पैसे मांगने पुष्पेंद्र के फार्म हाउस गया था। उधर, पुष्पेंद्र के लोगों ने ही डायल 112 को पहले ही सूचना दे दी थी। खबर लगते ही डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची थी। यहां शैलेंद्र उन्हें घायल हाल में मिला था। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को ही उसकी मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने पुष्पेंद्र को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Tags:    

Similar News

-->