युवती के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला, युवक के खिलाफ FIR दर्ज

छग न्यूज़

Update: 2021-12-13 08:32 GMT

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि युवक ने शादी करने की बात शपथ पत्र में लिखकर भी दी है। मामले में सरकंडा पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि तीन साल पहले उसकी पहचान सरकंडा में रहने वाले विशाल संग्राम से हुई थी। जान-पहचान का फायदा उठाते हुए युवक ने युवती से दोस्ती बढ़ाई। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। बाद में वह शादी के लिए आनाकानी करने लगा।

इस पर युवती ने इसकी शिकायत थाने में करने की बात कही। युवती की बातों को सुनकर युवक डर गया। उसने शपथ पत्र में युवती से शादी से करने की बात लिखकर दी। इसके बाद भी वह युवती से शादी करने मुकर गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है।


Tags:    

Similar News