कार चालक ने ठोका, डेयरी संचालक की हालत गंभीर

Update: 2022-05-07 08:44 GMT

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के लक्ष्मी ग्रीन सिटी बिजौर में रहने वाले संतोष यादव अशोक नगर में डेयरी का संचालन करते हैं। सुबह सात बजे वे अपनी मोपेड से डेयरी खोलने जा रहे थे। एसईसीएल पेंशन आफिस के पास पीछे से आ रही लाल रंग की कार के चालक ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। इस पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंच गई। घायल के मोबाइल से उन्होंने स्वजन को फोन कर इसकी जानकारी दी। इस पर उनके पुत्र विकास यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News