कालीबाड़ी चौक में कार में लगी आग, हड़कंप

Update: 2026-05-25 08:02 GMT

रायपुर। शहर के कालीबाड़ी चौक में कुछ देर पहले एक मारूति कार धू धू कर जल उठी। कार सड़क किनारे खड़ी थी। आग लगने का कारण अज्ञात है। फ़िलहाल इस घटना में जनहानि की खबर नहीं है। समय रहते आग पर काबू पाया गया है। 

यह भी पढ़े 

नौतपा की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में गर्मी और ज्यादा बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले 4 दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां रात में हवा भी हल्की गर्म चल रही है। फिलहाल प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क है और तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ।

सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Tags:    

Similar News