चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

छग

Update: 2026-05-11 18:25 GMT
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: धमतरी जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद ठाकुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भटगांव थाना क्षेत्र के रनचीराई के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार, जवान 10वीं बटालियन की एफ कंपनी सूरजपुर में पदस्थ थे और वर्तमान में रायपुर के सिविल लाइन थाने में ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है कि वह हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी कर लौटे थे और पांच दिनों के ब्रेक पर घर आए हुए थे।
घटना के दौरान घर में शराब को लेकर पत्नी से विवाद होने की बात सामने आई है, जिसके बाद पत्नी रिश्तेदार के घर चली गई थी। इसी बीच जवान ने यह कदम उठा लिया। जब उनका भाई घर लौटा तो उसने जवान को फंदे से लटका पाया और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News