CAF जवान दुष्कर्म केस में गिरफ्तार, महिला ने की थी शिकायत

छग

Update: 2023-02-23 08:29 GMT

बस्तर। कोंडागांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां CAF का एक जवान एक महिला से शादी करने का वादा करके लगातार उसका शोषण करता रहा। CAF जवान से शादी करने के सपने संजोने वाली महिला ने आरोपों लगाया है कि उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश के कोंडागांव में एक CAF का जवान एक महिला को शादी का प्रलोभन देकर लगातार उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। जवान सुकमा के छिंदगढ़ में CAF के पोस्ट पर पदस्थ था। मीडिया के मुताबिक जब जवान की हवस भुझ गई तो उसने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले का खुलासा होने पर पुलिस विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सीएएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया।

Tags:    

Similar News