आज साय कैबिनेट की बैठक

Update: 2026-06-23 03:30 GMT

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे अपने निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे. सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक आर्थिक मामलों की मंत्रिपरिषद समिति की बैठक लेंगे.

दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक मंत्रालय में शासकीय कार्यों में व्यस्थ रहेंगे. शाम 5 बजे मंत्रालय से ग्राम पलौद स्थित बीएसएफ कैंप के पास आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे और 5:10 बजे से 5:40 बजे तक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री शाम 6:10 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

यह भी पढ़े 

भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए करीब डेढ़ साल से बंद बोरियाकला स्थित भाजपा मुख्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में संचालित ‘सहयोग केंद्र’ सोमवार को बिना शोर शराबे के फिर प्रारंभ हो गया. पहले दिन पर्यटन मंत्री ने समस्याएं सुनी. सहयोग केंद्र में मंगलवार को प्रदेश के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की ड्यूटी लगाई गई है. कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि पहले पहुंचकर पंजीयन करा लें, ताकि दोपहर 2 से शाम 5 बजे के बीच मंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके.

Tags:    

Similar News