रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू होने की सूचना मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बैठक राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की जा रही है। 

बैठक में धान खरीदी सीजन 2026-27 के उपार्जन और कस्टम मिलिंग नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। 1 नवंबर से होने वाले राज्योत्सव और कर्मचारी संगठनों की मांग सहित कई मुद्दों पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
Tags: