CG में गाय काटने वाला कसाई गिरफ्तार

छग

Update: 2024-07-26 16:42 GMT
Balrampur. बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बरियो क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक गाय को नर्सरी में ले जाकर मार डाला और उसके अंग काटकर ले गए। नर्सरी की ओर गई एक लड़की ने गाय को मृत अवस्था में देख सूचना ग्रामीणों को दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 5 आरोपी फरार हैं। घटना राजपुर थाना के बरियो चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बरियो चौकीक्षेत्र के ग्राम घटगांव निवासी एक लड़की 25 जुलाई को गांव के बाहर नर्सरी की ओर गई थी। उसने नर्सरी में एक सफेद रंग की गाय को मृत अवस्था में देखा। पास ही गाय को काटने के औजार भी पड़े थे। उसने घटगांव आकर इसकी जानकारी दिनेश विश्वकर्मा और शैलेंद्र कुमार गुप्ता को दी। दिनेश विश्वकर्मा और शैलेंद्र दोनों नर्सरी पहुंचे तो वहां सफेद रंग की गाय मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके कुछ अंग गायब थे।


घटना की सूचना बरियो चौकी पुलिस को दी गई। सूचना पर बरियों चौकी प्रभारी सुभाष कुजुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर गाय को काटने के औजार मिले और उसके अंग काटकर ग्रामीण ले गए थे। पुलिस ने मामले में पूछताछ के बाद एक युवक सुदेस उर्फ मंदरू कोरवा (35) को पकड़ा। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर गाय को काटकर खाने की योजना बनाई और 25 जुलाई को साथियों के साथ सफेद गाय को हांककर नर्सरी की ओर ले गए। उन्होंने कुल्हाड़ी से गाय पर हमला कर उसे मार डाला और कुछ अंगों को काटकर ले गए। बरियो चौकी पुलिस ने आरोपी सुदेश कोरवा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में 5 अन्य आरोपी पुलिस के गांव में पहुंचने पर भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ छग कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम की धारा 4,5 व 10 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई की है।
Tags:    

Similar News

-->