धमतरी में कारोबारी की हत्या

Update: 2026-07-22 11:08 GMT

धमतरी। जिले में दिनदहाड़े चावल कारोबारी की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी की है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह रोज की तरह कारोबारी नीरज साहू अपने वाहन में चावल भरकर कंडेल से ग्राम नारी की ओर निकल पड़े थे। जैसे ही उनका वाहन नारी पुल के पास पहुंचा, अज्ञात हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से उन्हें घेर लिया और बेरहमी से नीरज साहू पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्यारों ने उनके गले, छाती समेत शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर घातक वार किए, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और खौफ पैदा कर दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बेखौफ बदमाश कानून की परवाह किए बिना इतनी बड़ी घटना को कैसे अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। मौके पर पुलिस बल और FSL फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को रवाना किया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

Tags:    

Similar News