कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी बस, कई लोग घायल

छग

Update: 2026-01-18 04:54 GMT

जशपुर। माटी पहाड़ छर्रा से जशपुर जाने वाली यात्री बस पूरी तरह पलट गई है। यात्री बस के सभी चक्के उपर हो गए । इस बस में तकरीबन 35 से 40 सवारी मौजूद थे। घटना अकीरा से तपकरा के बीच बाघमारा के पास हुई । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान सामने में एक कुत्ता आ गया और उसी कुत्ते को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस दुर्घटना में हांलाकि किसी को ज्यादा गभीर चोटें नहीं आयी है लेकिन घटना के बाद यहाँ चीख पुकार मच गई और कई घायलों को आनन फानन में निजी वाहन ने अस्प्ताल भेजा गया । स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटनास्थल से फरसाबहार की दूरी महज 10 किमी है और 10 किमी की दूरी तय करने में 108 को डेढ़ घण्टे लग गए।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।  

Tags:    

Similar News

null